फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने कराया बाजार बंद, लॉक डाउन की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने कराया बाजार बंद, लॉक डाउन की घोषणा की
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना वायरस को इस बार एकता से नहीं बल्कि घरों में अलग-अलग रहकर हराना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को लॉक डाउन कर दिया है। अब जिलेवासियों को घरों पर रहकर कोरोना के खिलाफ मोर्चा संभालना है। कोरोना को हराने में लॉक डाउन के दौरान प्रशासन पूरी तरह जनता के साथ है। किसी को दवा से लेकर अनाज तक की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन जान हथेली पर रखकर काम करेगा। ऐसे में जिलेवासी प्रशासन की मेहनत को दरकिनार करके घर के बाहर आते हैं तो इसका मतलब होगा कि वे अपनी, अपने परिजनों व उनकी जान की रक्षा में लगे कर्मचारियों की जिंदगी से भी खेल रहे हैं। लॉक डाउन के दौरान सभी घर में ही रहें और कोरोना के वायरस को मात दें।
प्रशासन ने कराया बाजार बंद, लॉक डाउन की घोषणा की
बुधवार सुबह से जिला पूरी तरह होगा लॉक डाउन
बिजनौर। कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रशासन ने पूरे जिले को लॉक डाउन कर दिया है। मंगलवार को बिजनौर समेत जिले में तमाम जगह पुलिस ने पूरी तरह बाजार बंद करा दिया। बुधवार को इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने को कहा है। लोगों को दवाई से लेकर किस भी चीज की कोई कमी नहीं होगी। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि कोरोना के वायरस को मात देने के लिए वह मदद के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

प्रशासन ने मंगलवार को सुबह से ही जिले की सीमाएं सील करनी शुरू कर दी थी। जिला मुख्यालय पर सब्जी मंडी भी प्रदर्शनी मैदान में शिफ्ट करा दी। जिले भर में थानों व चौकियों के आगे बैरियर लगाकर वाहनों के कागज देखने शुरू कर दिए। बेवजह वाहन निकले लोगों को घर भेज दिया। पुलिस के रवैये को देखकर मुख्यालय पर भीड़ कम रही। दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लॉक डाउन की घोषणा होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने बाजार में जाकर एनाउंस कर बाजार बंद करा दिया। व्यापारियों व जनता से लॉक डाउन में घर बैठकर कोरोना से जंग में सहयोग करने की अपील की। लॉक डाउन का पता चलने पर शहर में आए लोग घरों को लौट गए। बाकी काम के लिए आए लोग भी घर चले गए। बाजार में वाहनों से लोग घरों को दौड़ने लगे। प्रदर्शनी में सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। लोग अपने घरों को खाने पीने का सामान ढ़ोने में जुट गए। लोगों में सामान खरीदने की होड़ लगी रही। हर कोई सामान खरीदकर जल्दी घर जाने की कोशिश में जुटा था। पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ लगी रही।
खूब चला कालाबाजारी का खेल
लॉक डाउन की घोषणा के बाद दुकानों पर कालाबाजारी का खूब खेल चला। लोगों को महंगे दामों में जरूरी सामान खरीदना पड़ा। दाल, चीनी हो या कोई अन्य सामान सभी महंगा बिका। सब्जी खरीदने पर लोग टूट पड़े। 20 रुपये किलो बिक रहा आलू लॉक डाउन व नवरात्रों को देखते हुए 50 रुपये किलो से भी ज्यादा दाम पर बिका। लोगों में आलू ले जाने की होड़ मची रही। अन्य सब्जियों के दाम भी दोगुने कर दिए गए। यह खेल देहात क्षेत्रों में खूब चला।
विज्ञापन

खूब बिका पूजा का सामान
नवरात्रों को लेकर पूजा, पाठ का सामान खरीदने के लिए श्रद्घालुओं में खूब होड़ रही। पूजा, पाठ के कपूर, लोंग, पान, नारियल, चंदन, कमल गट्टे, जायफल व अन्य सामान खरीदने में श्रद्धालु जुटे रहे। पूजा के सामान की हर दुकान पर भीड़ लगी रही। बाजार बंद नहीं होने पर लोगों ने जमकर पूजा के सामान की खरीदारी की।

बिजनौर में घरेलू सामान और सब्जी लेकर जाती महिला और युवती।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में लॉक टाउन की सूचना पर कुछ इस तरह लेकर जाती युवती सामान।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में मॉस्क लगाकर कुछ इस तरह जाती महिला।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें