फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। चांदपुर तहसील की ग्राम पंचायत नारनौर के ग्रामीणों ने जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी पर भ्रष्टाचार और आम जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत पत्र भेजकर आरोपी दरोगा की उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि दरोगा चंद्रवीर सिंह आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने के नाम पर रिश्वत लेकर पीड़ित पक्ष का शोषण करते हैं। आरोपी पक्ष से भी मोटी रकम वसूल कर उन्हें छोड़ दिया जाता। दरोगा के उत्पीड़नात्मक व्यवहार से क्षेत्र की जनता त्रस्त है। अधिकारियों से कई बार शिकायत रकने पर भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत कर्ताओं ने दरोगा से उन्हें झूठे केस में फंसाने का डर बताया है। शिकायत करने वालों में ग्राम प्रधान कौशल, अर्जुन सिंह, विकास कुमार, अजय कुमार आदि रहे। दरोगा चंद्रवीर सिंह का कहना है कि शिकायत कर्ताओं में से कुछ के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें