फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद में हुआ 63 फीसदी मतदान

Thu, 16 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में एसडीएम व सीओ से मतदान व्यवस्थाओं की समीक्षा करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में विधानसभा चुनाव में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र में 63 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। नगर क्षेत्र में 58 प्रतिशत, साहनपुर में 64 प्रतिशत, जलालाबाद में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
विज्ञापन

नजीबाबाद नगर क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर 68,201 में से 39,259 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जीआईसी मतदान केंद्र के 10 बूथों पर 10,220 में 5,925 मत पड़े। हरनाम सिंह बाल विहार मतदान केंद्र पर 2,370 में से 1,471, आरएनकेला इंटर कॉलेज केंद्र पर 7,457 में से 4,198, ब्लॉक कार्यालय केंद्र पर 1,773 में से 961, कृषि भवन केंद्र पर 1,857 में से 1,013, पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय वाहिदनगर केंद्र पर 1,796 में से 1,051, एमडीकेवी केंद्र पर 4,753 में से 2,916, एमडीएस केंद्र पर 2,965 में से 1,565 मत डाले गए। 
इनके अतिरिक्त मोहम्मद अली जौहर केंद्र पर 6,187 में से 3,842, इस्लामिया मदरसा केंद्र पर 4,207 में से 2,478, कासमिया इंटर कॉलेज केंद्र पर 3,223 में से 1,985, रमा जैन कॉलेज केंद्र 1,746 में से 995, सर सैय्यद स्कूल में 1,624 में से 892, मुन्नी दाई केंद्र पर 1,746 में से 995, पूर्व माध्यमिक स्कूल बीआरसी केंद्र पर 4,613 में से 2,499, एमजीएम इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर 5,545 में से 2,976, नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज केंद्र पर 5,888 में से 3,261 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत जलालाबाद में 12 बूथों पर 13,599 में से 8,149, कल्हेड़ी में 6 बूथों पर 5,805 में से 3,340, हुसैनपुर में चार बूथों पर 4,252 में से 2,479 मत डाले गए। नगर पंचायत साहनुपर में 13 बूथों पर 13,310 में से 8,620 मत डाले गए। बड़िया में चार बूथों पर 3,624 में से 2,479, समीपुर में देर शाम तक चले मतदान में 3,100 में से 1,800 मतदाताओं ने मत डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें