फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी तथा पीजीटी परीक्षा 10 केंद्रों पर होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीजीटी तथा पीजीटी परीक्षा 10 केंद्रों पर होगी
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने जिले में पहली बार होने वाली ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर अर्थात टीजीटी तथा पोस्ट ग्रेजुएट टीचर अर्थात पीजीटी परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या तय कर दी है। परीक्षा दस केंद्रों पर होगी। प्रशासन केंद्रों के लिए विद्यालयों की सूची फाइनल करने में जुटा है।
टीजीटी परीक्षा सात अगस्त व आठ अगस्त को तथा पीजीटी परीक्षा 17 अगस्त व 18 अगस्त को प्रस्तावित है। अब तक टीजीटी तथा पीजीटी परीक्षा का केंद्र मुरादाबाद व मेरठ रहता था। परंतु पहली बार यह परीक्षा जिले पर हो रही है। शासन ने दोनों परीक्षाओं के लिए 10 केंद्र बनाने को मंजूरी दी है साथ ही केंद्र निर्धारण को लेकर निर्देश भी जारी कर दिए हैं। डीआईओएस दफ्तर के अनुसार शासन से दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या नहीं मिली है। प्रशासन परीक्षा की व्यवस्था चाक-चौबंद बनाने में जुटा है। टीम परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करने में जुटी है। सीसीटीवी कैमरों समेत कोरोना से बचाव के लिए व्यवस्था को परखा जा रहा है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि शासन ने परीक्षा के लिए मानक तय किए हैं। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया भी तय है। निर्देशों के अनुसार काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अभ्यर्थियों को होगा फायदा
जिले में केंद्र बनने से महिला अभ्यर्थियों को फायदा होगा। अभी तक महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा देने मुरादाबाद व मेरठ जाना होता था। अनेक महिला अभ्यर्थी ऐसी होती थीं जो टीजीटी तथा पीजीटी दोनों परीक्षा देती थी। केंद्र दूर होने से बार बार जाने में परेशानी होती थी। मेधावी अभ्यर्थियों की एक परीक्षा छूट जाती थी। बहुत सी अभ्यर्थी पारिवारिक कारणों से दूरी अधिक होने पर परीक्षा छोड़ देती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें