फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाबी हमले के आराेपी का सेरेंडर

Sat, 10 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/ रामपुर (ब्यूरो)। बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर उस पर तेजाब डालकर झुलसाने के आरोपी पिता ने बृहस्पतिवार को बिजनौर की एक अदालत में सरेंडर कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कस्बा निवासी रईस रविवार को बिजनौर निवासी साले नन्हे के घर गया था और बहाने से अपनी 17 वर्षीय बेटी को ले गया था। साथी नबी हसन पुत्र मेहंदी हसन निवासी करीमपुर मसवासी के कैंटर में बिठा लिया।
विज्ञापन


नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर गुलालबली के पास गला घोटने के बाद उस पर तेजाब डाल दिया। इसके बाद सड़क किनारे फेंककर भाग गया था। तेजाब से झुलसने के कारण किशोरी की एक आंख की रोशनी भी चली गई थी। मजिस्ट्रेटी बयान में उसने पिता को आरोपी बनाया था। बीते दिनों पुलिस ने नबी हसन को गिरफ्तार कर लिया था जबकि रईस फरार था। पुलिस के मुताबिक, उसने बिजनौर कोर्ट में सरेंडर दिया है। उधर, पिता का कहना है िक तेजाब डालने का कोई मलाल नहीं है।

आरोपी का कहना है कि बेटी ने इतनी बदनामी करा दी थी, जो उससे सहन नहीं हो रही थी। इसलिए उसने पुत्री के खात्मे का प्लान बनाया। वह रोज रोज की बदनामी की जिंदगी नहीं जीना चाहता था। पांच दिसंबर को रामपुर जिले के थाना स्वार के गांव मस्वासी निवासी रईस ने अपने साथी नबी हसन के साथ अपनी 17 साल की पुत्री फरहीन का गला घोंटने के बाद उसके ऊपर तेजाब डाल लिया था, जिसमें किशोरी बुरी तरह से झुलस गई थी। फरहीन काशीपुर में अपने मामा के यहां रह रही थी। वहीं से रईस उसे मामा के यहां से लेकर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें