फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस दिया तो आंदोलन करेंगे किसान

Sat, 10 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नजीबाबाद में भारतीय किसान यूनियन की बैठक में बोलते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद। चीनी मिलों से गन्ना मूल्य भुगतान न होने और नोटबंदी से परेशान किसानों को किसी भी विभाग द्वारा नोटिस दिया गया, तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन


लोनिवि निरीक्षण भवन में आयोजित भाकियू की बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी महकमे किसानों से जुड़ी समस्याओं को हल करने में रुचि नहीं ले रहे। आलम तो यह है कि कभी बिजली तो कभी नहर विभाग द्वारा किसानों को नोटिस जारी कर दिए जाते हैं।

बलराम सिंह ने कहा कि एक ओर किसान नोटबंदी से परेशान हैं, दूसरी ओर उन्हें चीनी मिलों से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया है। किसान वर्ग आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि विद्युत विभाग सहित किसी भी विभाग ने किसानों को नोटिस जारी किया, तो भाकियू आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन


ब्लॉक महासचिव अवनीश कुमार के संचालन में हुई बैठक में चीनी मिलों से 14 दिन के भीतर किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान कराने, क्षतिग्रस्त सड़कों का जल्द पुनर्निर्माण कराने, विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई। बैठक में गजेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, नरदेव सिंह, रुकन सिंह, महेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, हुकम सिंह, कृष्णपाल सिंह, अनिल, सचिन सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें