फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स सहित दस लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स सहित दस लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स और नहटौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दो महिला स्वास्थ्यकर्मियों सहित दस और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। नए मरीजों में किरतपुर के एक निजी चिकित्सक का ड्राइवर, नजीबाबाद, बिजनौर का एक युवक, मंझेड़ा शकरु, स्योहारा आदि के शामिल हैं। अब जिला अस्पताल को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इन दिनों में जिला अस्पताल सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके बाद ही वहां पर यथावत स्थिति बहाल होगी। नए मरीजों को मिलाकर जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 447 पर पहुंच गई है। इनमें से कुल 331 कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि छह लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 110 रह गए हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। जनपद में आए दिन कहीं ना कहीं लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार देर रात भी जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स समेत चार और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर ज्ञानचंद के अनुसार अस्पताल में ही कार्यरत एक स्टाफ नर्स की ट्रु नॉट मशीन से कोविड जांच कराई गई तो इसके कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई। इसके अलावा किरतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मोहल्ला चौहानान स्थित साहिल हॉस्पिटल के चिकित्सक भी इसी से जांच हुई तो वह भी कोरोना पॉजिटिव निकला। इन दोनों की कोविड जांच ट्रू नॉट मशीन से जिला अस्पताल में ही की गई थी। स्टाफ नर्स के कोरोना पॉजिटिव निकलने के कारण ही अब जिला अस्पताल को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। दोनों दिनों में जिला अस्पताल को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि जिले में बुधवार की देर रात जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स और किरतपुर के साहिल हॉस्पिटल के चिकित्सक के ड्राइवर के कोरोना संक्रमित होने का पता चला, जबकि आठ की जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आई। इन मरीजों में नजीबाबाद के मोहल्ला चेतराम निवासी 68 साल का वृद्ध और बिजनौर का लगभग 29 वर्षीय युवक, नूूूरपुर के गांव हसूपुरा निवासी चालीस साल का व्यक्ति, नहटौर के मोहल्ला जोशियान की 13 वर्ष की किशोरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहटौर की चालीस साल की दो महिला स्वास्थ्य कर्मी, गांव मंझेड़ा शकरु निवासी चालीस साल की महिला और यहीं का 13 वर्षीय एक किशोर शामिल है। इन सभी मरीजों के संपर्क में आए लोगों की खोजबीन कर कोविड जांच कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आए सभी मरीज होम क्वारंटीन थे और इनके नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए 12 जुलाई को नोएडा की लैब में भेजे गए थे। मंझेडा शकरु के दोनों मरीज मुंबई से आए प्रवासी हैं, जबकि नहटौर के तीनों रोगियों की रैंडम सैंपलिंग हुई थी और हसूपुरा का व्यक्ति पूर्व में संक्रमित निकले एक मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें