जिले में दस और मिले कोरोना पॉजिटिव
बिजनौर। नजीबाबाद शहर के तीन लोगों सहित जिले में कुल दस और संक्रमित मिले, साथ ही 2387 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जनपद में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3994 हो गई। 3783 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। करीब 54 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 157 हैं।
सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल दो लाख 31 हजार 617 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 30 हजार 154 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। 3994 लोग संक्रमित और करीब दो लाख 26 हजार 160 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। वर्तमान में लगभग 1463 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। 3783 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। सीएमओ के अनुसार नए मरीजों में नजीबाबाद के मोहल्ला दीवान परमानंद, शेखपुर गढू, पुरुषोत्तमपुर नरोत्तम, बिजनौर के मोहल्ला खत्रियान, शहर कोतवाली इलाके के गांव जमालपुर पठानी, नगीना के मोहल्ला लाल सराय पंजाबी कालोनी, धामपुर के गांव ढक्का कर्मचंद, चांदपुर में जीएसटी कार्यालय के पास स्थित मोहल्ला सराय रफी, नूरपुर ब्लॉक के गांव चांदपुर, किरतपुर थाने के गांव दरगोपुर बहादरपुर से एक-एक मरीज मिले हैं।