फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में दूरबीन से जल्द शुरू होंगे ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सुविधाओं का दायरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ऐसे में अब मेडिकल कॉलेज में जल्द दूरबीन (लेप्रोस्कोपी) से जल्द ऑपरेशन शुरू होने वाले हैं। लेप्रोस्कोपी मशीन मशीन खरीदने के लिए शासन से अनुमोदन मिल गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अभी तक खुले ऑपरेशन किए जा रहे थे। सर्जरी विभाग के अनुसार अस्पताल में हर महीने छोटे और बड़े दोनों तरह के करीब 60 ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अब चिकित्सा सुविधा बढ़ाने में मेडिकल कॉलेज प्रशासन नया कदम उठा रहा है। पिछले कई माह से लेप्रोस्कोपी खरीदने के लिए शासन में फाइल चल रही थी।
बैठक में चर्चा के बाद एक मशीन खरीदने प्रस्ताव पास हो गया है। यह मशीन मिलने के बाद सर्जरी विभाग को बूस्ट मिलेगा, साथ ही मरीजों का भी फायदा मिलेगा। अभी खुला ऑपरेशन होने पर मरीजों को ज्यादा परेशानी होती है। दूरबीन का ऑपरेशन सरल होने के साथ ही मरीजों के लिए फायदेमंद भी साबित होगा।
विज्ञापन

दूरबीन से निजी अस्पताल में होता है महंगा ऑपरेशन : अभी तक बिजनौर मेडिकल कॉलेज में दूरबीन से ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को दूरबीन से ऑपरेशन कराने के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। निजी अस्पतालों में दूरबीन से ऑपरेशन करीब 30 हजार रुपये से ऊपर होता है। अलग-अलग सर्जरी और अस्पताल के हिसाब से दूरबीन से होने वाले ऑपरेशन की कीमत अलग-अलग है। जबकि, यहां मरीजों को दूरबीन से निशुल्क ऑपरेशन हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें