फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर आई ठप टेलीफोन व्यवस्था 

Thu, 30 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
भूमिगत ह्यूम पाइप से जुड़ा चैंबर बनाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नजीबाबाद  में  ह्यूम पाइप का चैंबर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे से ठप हुई टेलीफोन व्यवस्था दूसरे दिन भी सुचारु नहीं हो सकी। विभाग ने फिलहाल बैंक, रेलवे आदि सार्वजनिक स्थानों की टेलीफोन व्यवस्था सुचारु कर दी । 
विज्ञापन

 जेसीबी मशीन से की गई खुुदाई में बीएसएनएल विभाग की मंगलवार को तड़के केबिल कट गई थी। जिससे लगभग 650 टेलीफोन ठप हो गए। इनमें अधिकांश टेलीफोन टाटा चक्की और गुरुद्वारा पिलर से संबंधित थे। बीएसएनएल के एसडीओ एमपी सिंह के नेतृत्व में टेलीफोन विभाग की टीम ने बुधवार की दोपहर तक बैंक, सरकारी कार्यालय, रेलवे से जुड़े सार्वजनिक पीएनटी टेलीफोन सहित अधिकांश ठप टेलीफोनों को सुचारु कर दिया था। एसडीओ ने बताया कि जल्द ही सभी टेलीफोन काम करना शुरू कर देंगे । मजीदगंज निवासी अजय अग्रवाल एड. ने नगरपालिका पर मनमाने ढंग से काफी गहरी पाइप लाइन डालने से क्षेत्र के भवनों को नुकसान पहुुंचने, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी पाइप लाइनों के क्षतिग्रस्त होने और रुक-रुक कर मनमाने ढंग से काम कराने से क्षेत्र का कारोबार प्रभावित होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें