फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवती की शादी में अड़चन की धमकी दे रहा किशोर

Sun, 20 Apr 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव में एक किशोर अपने ही गांव की युवती की शादी में अड़चन लगाने की धमकी दे रहा है। युवती के भाई ने तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस आरोपी को नाबालिग मानकर कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

युवक का आरोप है कि किशोर उसकी बहन को फोन पर लगातार धमकी दे रहा है। उसकी बहन को स्कूल जाते-आते परेशान करता रहता है। उसकी बहन की शादी मई माह में होनी है। आरोपी शादी में अड़चन डालने की धमकी दे रहा है। साथ ही फोन पर जान से मारने की भी धमकी दी है। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि आरोपी किशोर पंजाब में नौकरी कर रहा है। पूर्व में उसे समझा दिया गया था। मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें