फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किशोर ने किया पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिता की तहरीर पर किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडावली (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोसी किशोर ने दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर पर किशोर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही बच्ची को मेडिकल के लिए बिजनौर भेजा है।
बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि वह ऋषिकेश में रहकर मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी और बच्ची रहते हैं। रविवार को उसकी पत्नी पड़ोस में कुछ सामान लेने गई थी। बच्ची घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी किशोर ने उसके घर में आ गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के घर पहुंचने पर बच्ची ने आपबीती बताई। तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2003 की धारा 65 (2), लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए बिजनौर भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें