फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कुत्तों के हमले में छत से गिरकर किशोरी घायल

Sun, 20 Apr 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद। गांव रसूलपुर में छत पर कपड़े सुखा रही किशोरी कुत्तों के हमले से बचने के प्रयास में छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। वहीं कुत्तों ने छह साल के बच्चे पर हमलाकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को गांव निवासी जुनैद (6) पुत्र हसीन अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसे कुत्तों के झुंड ने घेरकर हमला कर दिया। बच्चे के चीखने पर आसपास मौजूद लोगों ने कुत्तों को वहां से भगाया।
उधर, गांव में सनोवर (16) पुत्री सलीम अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। कुत्ते छत पर आ गए और किशोरी को घेर लिया। कुत्तों के हमले से बचने के प्रयास में किशोरी छत से नीचे आ गिरी। उसके हाथ की हड्डी टूट गई और पैर में भी काफी चोट आई। दोनों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। ग्रामीण इरशाद, जुबेर, रईस, दिलशाद, फुरकान आदि ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें