फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भतीजे ने की चाचा की हत्या

Fri, 07 Nov 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम भरैरा में किसान की हत्या पर विलाप करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। कोतवाली शहर के गांव भरैरा में बृहस्पतिवार सुबह 7:15 बजे जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे विनीत ने चाचा नरेश कुमार (65) पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी और भाग गया। दोनों पक्ष सड़क से सटे खेत को लेना चाह रहे थे। पुलिस ने तीन को नामजद करते हुए कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव भरैरा निवासी नरेश कुमार बृहस्पतिवार सुबह खेत पर घूमने के लिए पहुंचे। नरेश के भाई सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि खेत पर मौजूद भतीजे विनीत कुमार पुत्र गिरीश कुमार ने गन्ना काटने वाले धारदार हथियार से नरेश पर हमला बोल दिया। नरेश के चेहरे और गर्दन पर कई वार किए और भाग निकला। लहूलुहान हालत में नरेश कुमार को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नरेश सिंह का बेटा सीआईएसएफ में दरोगा है। जिसकी तैनाती दिल्ली एयरपोर्ट पर चल रही है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है।

बिजनौर के ग्राम भरैरा में किसान की हत्या पर विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें