फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजलीघर में तकनीकी फॉल्ट तीन फीडरों से पांच घंटे गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर के बुखारा बिजलीघर में ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी होने से शुक्रवार को तीन फीडर इंद्रलोक, काशीराम, भगत विहार के कई मोहल्लों में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच आठ हजार से अधिक उपभोक्ता पेयजल को भी परेशान रहे।
विज्ञापन

बिजली विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर लोग लगातार बिजली आने का समय पूछते रहे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में नाराजगी भी दिखाई। मोहल्ला आनद विहार, इंद्रलोक कालोनी में घरों में पेयजल संकट खड़ा हो गया, इनवर्टर जवाब देने लगे थे। बिजली गुल होने के बाद उपभोक्ताओं ने विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप का सहारा लिया। शहबाजपुर खाना, नूरपुर रोड, कामाख्या कॉलोनी, साहित्य विहार, चाहशीरी, जानी का चौराहा सहित कई इलाकों के लोगों ने लगातार संदेश भेजकर पूछा कि बिजली कब तक आएगी। किसी ने लिखा, नूरपुर रोड की लाइट एक घंटे से ज्यादा समय से बंद है, कब आएगी?, तो किसी ने शिकायत की कामाख्या कॉलोनी की बिजली क्यों नहीं आ रही, साहित्य विहार और चाहशीरी के उपभोक्ताओं ने भी दो घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं मिलने की शिकायत की।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग की ओर से शुरुआत में तकनीकी खराबी की जानकारी तो दी गई, लेकिन उसके बाद लगातार पूछे जा रहे सवालों का कोई स्पष्ट या संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे लोगों में विभाग की कार्यशैली को लेकर नाराजगी दिखाई दी। उपभोक्ता एके सिंह ने कहा कि सुबह के समय से दोपहर तक बिजली गायब होने से काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका के पेयजल टैंक से करीब पांच घंटे की बिजली कटौती के दौरा पेयजल की समस्या बन गई। ऐसे में उपभोक्ताओं की मांग पर पालिका चेयरमैन इन्दिरा सिंह ने मोहल्ला आनंद विहार, काकरान वाटिका के क्षेत्र में पेयजल टैंक भिजवाया। इससे लोगों को बहुत राहत मिली। समाजसेवी विजेंद्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं व शहरी वासियों की समस्या में पालिका यह कार्य सराहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें