फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वन विभाग की जमीन की जांच करेंगी दोनों जिलों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शीशमहल में बिजनौर डीएम अंकित अग्रवाल और मुजफ्फरनगर डीएम उमेश मिश्रा की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इसमें दोनों जिलों के जमीन से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। दोनों जिलों के संयुक्त टीम वन विभाग की जमीन की जांच करेगी। जांच के बाद वन विभाग को उसकी जमीन दी जाएगी।
विज्ञापन


वन विभाग की जमीन को लेकर बिजनौर और मुजफ्फरनगर की टीम जांच कर रही है। जमीन को लेकर पहले भी कई बार वार्ता हो चुकी है। मंगलवार को शीशमहल में आयोजित बैठक में कहा कि किसानों को उचित जगह जमीन दी जाएगी। साथ ही किसानों ने जो अभिलेख प्रस्तुत किए है, उन अभिलेखों का मिलन 1359 फसली वर्ष से किया जाएगा।
इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बैठक में दोनों जिलों के डीएफओ, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एसडीएम सदर अवनीश कुमार, एसडीएम जानसठ, सर्वे एआरओ बिजनौर, नायब तहसीलदार सर्वे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें