संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगीना- कोतवाली मार्ग पर सड़क पर अचानक आए जंगली जानवर के टकराकर कार पलट गई। हादसे में कार चालक 32 वर्षीय कामेश निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार घायल हो गए।
मंगलवार की सुबह तड़के करीब चार बजे श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के कर्मचारी कार से काशीपुर से कंपनी की बैठक में शामिल होने देहरादून जा रहे थे। नगीना- कोतवाली मार्ग पर गांगन नदी के पुल के करीब उनकी कार के सामने अचानक एक जंगली जानवर आ गया।
जानवर से टकराकर कार पलट गई। हादसे में कार चालक कामेश निवासी लक्ष्मण तलैया, जिला ग्वालियर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में 32 वर्षीय काशीपुर निवासी तरुण, आगरा निवासी 29 वर्षीय पंकज सक्सेना, रामपुर निवासी 28 वर्षीय प्रशांत, ग्वालियर निवासी 29 वर्षीय अंकित कुमार भी घायल हो गए।
सभी को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया।