फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री के नाम बीएसए को सौंपा 18 सूत्री मांग पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षक-शिक्षिकाएं सोमवार दोपहर में बीएसए कार्यालय पर एकत्र हुए। अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित 18 सूत्री मांग पत्र बीएसए को सौंपा।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार चौहान और जिला महामंत्री राहुल राठी ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति अव्यवहारिक है। उन्होंने शिक्षकों की मांगों से संबंधित पत्र को भी पढ़कर सुनाया। प्रांतीय संयुक्त मंत्री ठाकुर विश्वपाल सिंह ने कहा कि जिले में शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मांग पत्र में शिक्षकों को टैबलेट संचालन के लिए सिम उपलब्ध कराने, शिक्षकों को रिक्त पदों पर प्रमोशन का लाभ देने, पुरानी पेंशन को अविलंब बहाल करने, शिक्षकों के लंबित देयकों का भुगतान करने, अंतर जनपदीय तबादले करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से तत्काल मुक्त करने, योग्यता धारी शिक्षामित्र को शिक्षक का दर्जा दिया जाने, अनुदेशकों व शिक्षामित्र के मानदेय में वृद्धि की जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

धरने में मोहम्मद तारिक अलीम, नजमा खातून, दिग्विजय सिंह, चौधरी अंगजीत सिंह, अर्चना रानी, संदीप कुमार, हितेश कुमार चौहान, सचिन राजपूत, चंद्रपाल सिंह, निशा रानी, गुंजन रानी, तूलिका चौधरी, नरेश पाल वर्मा, अमित कुमार पाठक, अनुराग नाथ, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें