फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिक्षकों का बीएसए कार्यालय पर धरना

Thu, 01 May 2025 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। प्रांतीय आह्वान पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बृहस्पतिवार दोपहर को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन को तत्काल बहाल करने की मांग की है। कलक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। बाद में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान, जिला मंत्री प्रशांत सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में अनेक शिक्षक, शिक्षिकाएं बीएसए कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान ने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों की मांगो की उपेक्षा की जा रही है। शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ भी नहीं दिया गया। कोषाध्यक्ष असीम चौहान, उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, संगठन मंत्री सोहेल अख्तर बेग ने कहा कि संगठन शिक्षकों की आवाज उठाता रहेगा।
ब्लॉक अध्यक्ष नवनीत चौहान, अरविंद चौधरी ने शिक्षकों की समस्याओं को उठाया, उनके निदान की मांग की। शिक्षकों ने एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन प्रणाली का लाभ दिया जाने, शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिया जाने, अंतरजनपदीय स्थानांतरण में शिक्षकों की सेवा अवधि को 50 प्रतिशत भरण के अंतर्गत रखा जाए की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर अवधेश प्रताप सिंह, राहुल राठी, विपिन कुमार शर्मा, गर्वित चौधरी, गुलशन सिंह, रुपेश चौधरी, डॉ. सरस्वती चौहान, तूलिका चौधरी, तरनजीत कौर मलिक, नजमा खातून, हरवंत सिंह, हेमंत रानी, इंदु चौधरी, शीतल, चंद्रपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें