नांगलसोती में पोस्टकार्ड दिखाते आरबीएस कॉलेज के शिक्षक। संवाद
नांगलसोती। गंगा एक्सप्रेसवे की मांग को लेकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड लिखे। किसानों के साथ शिक्षकों ने भी गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से निकालने की मांग उठाई है।
बिजनौर से गंगा एक्सप्रेसवे निकाले जाने की सामाजिक संगठन, राजनैतिक दल, व्यापारिक संगठन, किसान संगठन सरकार से मांग कर रहे है। सोमवार को राजा भरत सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजीव चौहान, शिक्षक केशव शरण, अमित कुमार, श्याम सिंह वितेश, सतेंद्र यादव, बसंत यादव, सत्यप्रकाश आर्य, लोकेश कुमार, मुकेश सिन्हा आदि ने भी मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजे। शिक्षकों ने गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर की धरती से निकालने, गन्ने का भाव 500 प्रति क्विंटल करने, नजीबाबाद चीनी मिल की क्षमता वृद्धि करने, नांगलसोती के सामने गंगा नदी का पुल शीघ्र बनाने की मांग की।