नूरपुर में निकाले गए नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे। संवाद
नूरपुर। श्री गुरु सिंघ सभा के तत्वावधान में सोमवार को श्री गुरु नानक देव महाराज के 556वें प्रकाशोत्सव पर पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
इससे पहले खालसा इंटर काॅलेज के मैदान में कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसका शुभारंभ हजूरी रागी टीकम सिंह ने गुरुवाणी शब्दगान कर किया। अमृतसर से पधारे पंथ के विद्वान रागी भाई अमनदीप सिंह व भाई मनजीत सिंह, पटियाला से पधारे भगवान सिंह फौजी ने कल तारण गुरु नानक आया आदि गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया।
समागम के दौरान मंच पर विराजमान पंज प्यारो, चार साहिबजादों को सरोपा पहनाने के बाद डीएम जसजीत कौर, ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान, पालिकाध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह को गुरु की बख्शीश कृपाण, प्रतीक चिन्ह व सरोपा देकर सम्मानित किया गया।
शोभायात्रा में श्री ननकाना साहिब से पहुंची सुगंधित फूलों से सजी विशेष बस में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी सुशोभित थी, इसके साथ ही गुरुघर के सेवक झाडू व पानी से मार्ग को सफाई व पुष्पवर्षा करते चल रहे थे। कमेटी के संचालक संरक्षक गुलशरण सिंह, जोगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रधान गुरनाम सिंह चिंटू, जनरल सेकेट्री राजन सिंह मुंशी, अजीत सिंह, रोहित मुंशी रहे।
नूरपुर में निकाले गए नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे। संवाद