फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों का धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों का धरना शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में शिक्षकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर क्रमिक धरना दिया। डिग्री कॉलेजों के शिक्षक मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। रुटा ने विधानसभा के घेराव का एलान कर दिया है।
वर्धमान कालेज बिजनौर शाखा अध्यक्ष डॉ. एसके जोशी ने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों के शिक्षक मांगों को लेकर आंदोलन रत है। जिला मुख्यालय पर रैली निकाली। अब इसी क्रम में वर्धमान कॉलेज में यह धरना शुरू किया गया है। क्रमिक धरना 23 दिसंबर तक चलेगा। 24 दिसंबर को बरेली में विवि परिसर में क्रमिक धरना होगा। कहा है कि समस्याओं के प्रति सरकार अगर ऐसे ही ढुलमुल रवैया अपनाएगी तो विरोध तीव्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन (रुटा) के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि यदि सरकार ने शिक्षकों के हित का ध्यान नहीं रखा तो तीन जनवरी को सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहते हुए विधानसभा का घेराव करेंगे। डॉ. चारु दत्त आर्य और पूर्व शिक्षक संघ सचिव डॉ. देवेंद्र गंगवार ने अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने को जायज बताया है। सरकार से शिक्षकों के हितों का ध्यान रखने की अपील की है। रुटा अध्यक्ष ने शिक्षकों के संघ रुटा एवं फुप्क्टा द्वारा शिक्षक मांगों को लेकर तय किए गए विरोध का रोडमैप बताया। वर्धमान कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ. नीरज कुमार ने धरने की आगामी रूपरेखा बताई। इस मौके पर डॉ. नीलेश जैन, डॉ राजीव जौहरी, डॉ. संध्या रस्तोगी, डॉ. प्रीति खन्ना, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. जे.के. विश्वकर्मा, डॉ. राजेश यादव, डॉ. अंजू बंसल, डॉ. रेशु शर्मा, डॉ. ओ पी सिंह, डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. ललित चौहान, डॉ. अवनीश अरोड़ा, डॉ. विकास रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें