फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक स्कूलों के खाते खंगालने में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक स्कूलों के खाते खंगालने में जुटे
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के खातों में मार्च 2019 तक पड़ी अवशेष धनराशि को शासन को वापस भेजने के निर्देश दिए गए हैं। समय पर धनराशि वापस नहीं होने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने स्कूलों में चलाए जा रहे मिशन कायाकल्प के लिए अब स्कूलों के खातों में पिछले कई वर्षों से पड़ी धनराशि को वापस कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बीएसए महेश चंद ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि मार्च 2019 तक विद्यालय प्रबंध समिति व ग्राम शिक्षा निधि के खातों में पड़ी अवशेष धनराशि को शासन को भेजा जाना है। अवशेष धनराशि को वापस करने के लिए बीएसए ने खाता संख्या भी जारी किया है। जो जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से शिक्षकों को अवगत करा दिया गया है। बताया जाता है जिले में कई करोड़ रुपये की धनराशि पिछले कई वर्षों से स्कूलों के खातों में अवशेष धनराशि के रूप में पड़ी है। शिक्षकों द्वारा इस धनराशि का उपयोग नहीं किया गया है। अब अवशेष धनराशि को वासप करने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें