फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धार्मिक एवं राष्ट्रीय भावना का अनादर करने पर शिक्षक निलंबित

Sat, 02 Aug 2025 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सोशल मीडिया पर एक कंपोजिट विद्यालय हरवंशपुर धारम का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शिक्षक विद्यालय में पढ़ रहे बच्चाें के बीच आपस में धार्मिक भावनाओं का गलत प्रचार कर रहे हैं। बीएसए वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए धार्मिक एवं राष्ट्रीय भावना का अनादर करने में शिक्षक सलाऊद्दीन को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि वायरल वीडियो में एक धर्म के विद्यार्थियों को जबरन उर्दू भाषा पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा था। उर्दू नहीं पढ़ने वाले दूसरे समुदाय के विद्यार्थियों की पिटाई करवाई। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी कोतवाली से आख्या मांगी गई। उनकी आख्या के आधार पर शिक्षक सलाऊद्दीन को प्रथम दृष्टया दोषी पाया। निलंबन अवधि में मोहम्मद सलाऊद्दीन को उच्च प्राथमिक विद्यालय जहानाबाद खोबड़ा विकास क्षेत्र कोतवाली से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें