फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चारा लेने गई महिला को गुलदार ने मार डाला

Sat, 02 Aug 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
गुलदार के हमले में मरने वाली महिला अलका का फाइल फोटो।
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। नगर में बस्ती के पास बाग में भैंस के लिए चारा लेने गई अलका (35) पर गुलदार ने हमला कर मार डाला। इस मामले को लेकर पुलिस और वन विभाग के बयान आपस में टकरा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि गुलदार के हमले में ही महिला की जान गई है। वहीं, वन विभाग इस मामले में हत्या की आशंका जता रहा है। अब दोनों ही विभाग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन



शेरकोट के गांव हरेवली निवासी सुंदर सिंह मोहल्ला मंझोली में रियासत सभासद के यहां करीब 10 -12 वर्षो से किराए पर रह रहे हैं। सुंदर ट्रक पर ड्राइवर है उसकी पत्नी अलका घर पर रहती है। अलका ने एक भैंस पाल रखी है। शनिवार की दोपहर बाद अलका नगर से सटे मोहल्ले के ही निवासी गुड्डु के बाग में भैंस के लिए घास काटने के लिए गई थी। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान वहां छिपे एक गुलदार ने महिला पर हमला कर मार डाला। काफी देर तक महिला के घर ना लौटने पर परिजनों को चिंता हुई ओर उन्होंने महिला को तलाश करना शुरू कर दिया। शाम करीब 6 बजे महिला का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ था। गुलदार ने महिला की गर्दन तथा हिप्प पूरी तरह से खा लिए थे। गुलदार इसी स्थान के पास दो तीन दिन पूर्व कई कुत्तों पर हमला कर अपना निवाला बना चुका था। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल के आसपास गुलदार के पगचिन्ह भी दिखाई दिए।
महिला को गुलदार ने ही मारा है। उसके शव को बुरी तरह खा लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी स्थिति साफ हो जाएगी।
-राजेश सोलंकी, सीओ अफजलगढ़
शव देखने से लग रहा है कि उसकी हत्या हुई है। उसे गुलदार ने नहीं मारा। बाद में किसी जानवर ने उसका शव खा लिया।
अभिनव राज, डीएफओ बिजनौर
पिंजरा लगाया, पकड़ा नहीं गया गुलदार



अफजलगढ़। वन विभाग ने गांव गढ़वावाला में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, किन्तु गुलदार वन विभाग की पकड़ से दूर रहा। दो दिन पूर्व भी गुलदार नगर के मोहल्ला किला स्थित गड्ढा कालोनी में एक कुत्ते के पीछे दौड़ता दिखाई दिया था। वहां से कुत्ते को उठाकर ले गया था, जिससे नगर सहित मोहल्ले में दहशत का माहौल है। गांव गढ़वावाला में वन विभाग की ओर से जो पिंजरा लगाया गया है। वह खाली पड़ा हुआ है। उसमें गुलदार को लुभाने के लिए कोई भी शिकार नहीं रखा गया है।

गुलदार के हमले में मरने वाली महिला अलका का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें