शिक्षक एमएलसी चुनाव में 72.43 प्रतिशत वोट पडे़
बिजनौर। जिले में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 72.43 प्रतिशत वोट पड़े। सबसे अधिक 85.71 फीसदी वोट नहटौर मतदान केंद्र पर डाले गए हैं। बिजनौर प्रथम बूथ पर सबसे अधिक महिला मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर, कमिश्नर बरेली रणवीर प्रसाद व डीएम रमाकांत पांडेय ने बिजनौर तथा नूरपुर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है।
मंगलवार को जिले के 12 मतदान केंद्रों के 13 बूथों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। पहले दो घंटे में मतदान धीमा रहा। इस दौरान मात्र 10.46 प्रतिशत वोट पड़े। दोपहर 12 बजे के बाद मतदान में तेजी आई। जिले में कुल 6354 शिक्षक मतदाता हैं। मतदान समाप्ति समय शाम पांच बजे तक 4610 वोट पड़े। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 72.43 रहा है। चुनाव में 3785 पुरुषों में से 2966 तथा 2569 महिलाओं में से 1644 ने वोट डाले। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 78.36 तथा महिलाओं का 63.99 रहा है। बिजनौर प्रथम बूथ पर सबसे अधिक 259 महिला मतदाताओं ने वोट डाले जबकि शेरकोट मतदान केंद्र पर मात्र चार महिला शिक्षकों ने ही मतदान किया है। शेरकोट मतदान केंद्र पर सबसे कम केवल 44 वोट थे।
बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर रणवीर प्रसाद जीआईसी मतदान केंद्र पहुंचकर सबसे पहले कोरोना से बचाव के लिए इंतजामों की जानकारी ली। मतदाताओं को मुख्य द्वार पर थर्मल स्किनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। इसके बाद नूरपुर ब्लाक स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उनके साथ डीएम रमाकांत पांडेय, एडीएम अवधेश मिश्रा भी रहे।
कुल मत पड़े मत
बूथ पुरुष महिला पुरुष महिला
-जीआईसी बिजनौर प्रथम 234, 402 176, 259
- जीआईसी द्वितीय 359, 227 281, 129
नहटौर 315, 196 286 152
-चांदपुर 393, 193 331, 150
-हल्दौर। 209, 143 169, 77
-नूरपुर। 403, 211 326, 160
-धामपुर। 551, 443 380, 237
-स्योहारा। 264, 121 199, 70
-शेरकोट। 35, 09 33, 04
-अफजलगढ 188, 104 139, 7010
-नगीना 359, 206 271, 120
-नजीबाबाद 304, 221 235, 149
- किरतपुर 171, 93। 140, 67
कुल। 3785, 2569 2966, 1644
समयवार मतदान प्रतिशत
10 बजे तक। 10.46।
12 बजे तक। 33.45
02 बजे तक। 56.29
04 बजे तक। 69.65
05 बजे तक। 72.43
सभी आंकड़े निर्वाचन दफ्तर से प्राप्त
अफजलगढ़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते सीडीओ व सीओ।- फोटो : BIJNOR
अफजलगढ़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते सीडीओ व सीओ।- फोटो : BIJNOR
नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर एक महिला शिक्षक का परिचय पत्र चेक करते एसडीएम।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के दौरान जीआईसी के गेट पर महिला मतदाता की थर्मल स्क्रीनिंग करते क?- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के दौरान जीआईसी के गेट पर महिला मतदाता के हाथ सेनेटाइज कराते कर्म?- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए जीआईसी में लगी मतदाताओं की लाइन।- फोटो : BIJNOR