बिजनौर। बीआरसी किरतपुर पर नीट परीक्षा में ड्यूटी लगाने को लेकर हुए विवाद में शिक्षक गौरव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त एक शिक्षक व शिक्षिका का वेतन स्थायी रूप से बाधित किया गया है। दो शिक्षकों को परिनिंदा प्रविष्टि दी गई है।
शिक्षक आनंदपाल ने शिक्षक गौरव कुमार पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने बीईओ सूर्यकांत गिरि के सामने उनसे गाली-गलौज कर अभद्रता की है। थाने में भी मामले की शिकायत की गई थी। मामले की जांच बीएसए ने बीईओ चरण सिंह को सौंपी थी। उन्होंने ने जांच पूरी कर बीएसए को रिपोर्ट सौंप दी थी। बीएसए योगेंद्र कुमार ने इस प्रकरण में जांच रिपोर्ट के आधार पर किरतपुर ब्लॉक के हिंदूपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक गौरव कुमार को निलंबित कर दिया है। कंपोजिट स्कूल पाडला के शिक्षक आनंदपाल को परिनिंदा प्रविष्टि प्रदान की है। साथ ही कंपोजिट स्कूल हकीकतपुर वीरचंद के सहायक अध्यापक कुलदीप कुमार और प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर की सहायक अध्यापक गीता रानी का तीन मई का स्थायी रूप से वेतन बाधित कर दिया है। भरैकी प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अंकित कुमार को भी परिनिंदा प्रविष्टि दी गई है। बीएसए योगेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षक गौरव कुमार को बीआरसी अल्हैपुर से संबद्ध किया गया है।