फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 27 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रदेश की शिक्षा पात्रता परीक्षा (टीईटी) जिले के 27 केंद्रों पर होगी। प्रशासन ने मंजूरी के लिए केंद्रों की सूची शासन को भेजी है। इस बार अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ी है, इसलिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय से 20 किमी तक रहेंगे।
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा 28 नवंबर को है। पिछले साल 17500 अभ्यर्थियों ने जिला मुख्यालय पर स्थित 22 केंद्रों पर परीक्षा दी थी। कोरोना का प्रकोप होने से सीटिंग प्लान में विशेष सतर्कता बरती गई थी। शासन के मानकों एवं कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को बैठाया गया था। इस बार कोरोना को लेकर स्थिति सामान्य होने की ओर है लेकिन प्रशासन कोरोना की तीसरी लहर की आहट को ध्यान में रखकर फैसले ले रहा है। इस साल परीक्षा में 19160 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 1660 अधिक है। इस कारण पांच नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
ये है पांच नए परीक्षा केंद्र
डीआईओएस प्रतिनिधि डॉ. निशांत कुमार के अनुसार पिछले साल 22 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। इस बार 27 परीक्षा केंद्र है। परीक्षा केंद्रों की सूची मंजूरी के लिए शासन को भेज दी है। एक दो दिन में अंतिम सूची आने की संभावना है। इस साल जो पांच नए केंद्र बनाए गए हैं। उनमें हल्दौर व किरतपुर में दो-दो तथा विदुरकुटी में एक है। छात्र संख्या बढ़ने से केंद्र जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर तक रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें