फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सोशल मीडिया का सतर्क रहकर इस्तेमाल करने की दी सीख

Thu, 02 Oct 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बृहस्पतिवार को जिले भर में मिशन शक्ति के तहत नारी जागरुकता कार्यक्रमों में महिलाओं और छात्राओं को सोशल मीडिया का सतर्क रहकर प्रयोग करने को कहा गया।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर राजोरी में आयोजित चौपाल में सीओ आलोक सिंह व थानाध्यक्ष रामप्रसाद सिंह ने महिलाओं और छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। थानाध्यक्ष ने हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते उनसे आवश्यकता पड़ने पर काॅल कर मदद लेने का आह्वान किया।
रेहड़ के गांव दहलावाला में आयोजित जन चौपाल में पुलिसकर्मियो ने महिला सुरक्षा से संबंधित पंफ्लेट वितरित किए। ग्राम प्रधान राजेश रवि, थानाध्यक्ष विकास कुमार, एसआई बलवीर सिंह, राघवेंद्र सिंह रहे। नहटौर के एसएनएसएम इंटर कॉलेज में छात्राओं को मार्शल आर्ट ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ अभय कुमार पांडेय ने किया। कोच चमन सिंह सैनी ने प्रशिक्षण दिया। हेड कांस्टेबल पारूल मलिक ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन


बढ़ापुर में राजा की कोठी में हुई गोष्ठी में थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार सिंह, महिला पुलिसकर्मी अंजू रानी एवं प्रियंका ने महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा व साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए। किरतपुर में मिशन शक्ति दीदी अभियान के फेज-फाइव के अंतर्गत किरतपुर पुलिस द्वारा गांव उमरी में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कांस्टेबल गौरव तेवतिया, महिला कांस्टेबल नविता, रीना मौजूद रहीं।
स्योहारा के सहसपुर स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय में महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर आयोजित कार्यक्रम में एसआई यशदेव शर्मा, काजल तेवतिया और शिवानी चौहान ने छात्राओं से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें