फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम बिजली बकाया वसूली में धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। लॉकडाउन के चलते बिजली बकाया वसूली के मामले में विद्युत निगम का धामपुर सर्किल पूरी तरह विफल हो गया है। सरकार की ओर से वर्तमान वित्तीय साल में निगम को 395 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है लेकिन अभी तक केवल 12 करोड़ की ही वसूली हो पाई है। निगम के एसई एसके अग्रवाल का कहना है कि लॉकडाउन के चलते वसूली में आई गिरावट को पूरा करने को जिले के सभी 350 जन सेवा केंद्रों को एक्टिव कर दिया गया है। बिजली के कार्यालय में कैश काउंटरों को सवेरे आठ बजे से खोलने के निर्देश हैं। रविवार को भी कैश काउंटर खुलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम के एसई ने बताया कि धामपुर सर्किल मेेें चार डिवीजन धामपुर प्रथम, द्वितीय, नगीना और नजीबाबाद शामिल है। सबसे अधिक लक्ष्य 132 करोड़ नजीबाबाद और सबसे कम 77 करोड़ नगीना डिवीजन का है। धामपुर की सेकंड डिवीजन में 81 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष केवल साढे़ तीन करोड़ की वसूली हुई है। चारों डिवीजन में कुुल 17 हजार निजी नलकूप, तीन लाख से अधिक घरेलू कनेक्शन, 28 हजार कार्मिशियल और 1500 से अधिक औद्योगिक कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें