फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में तान्या और रितिक प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
200 मीटर दौड़ में तान्या और रितिक प्रथम
विज्ञापन

नजीबाबाद। वालिया ग्लोबल एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। खिलाड़ियों ने लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक और दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वालिया ग्लोबल एकेडमी के प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी के निर्देशन में दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। बालिका सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में तान्या ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और शाना पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में रितिक राठी ने प्रथम, संस्कार ने द्वितीय और प्रिंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में फैज ने प्रथम, अक्षय ने द्वितीय और सत्यम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालिका वर्ग में लवलीन, अंशिका, शाना नढे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में दीपांशु पाल ने प्रथम और रजी अमान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में बेनीवोलेंस ने प्रथम और हॉनेस्टी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि बलदीप सिंह, जितेंद्र कक्कड़, प्रदीप डेजी, प्रमोद शर्मा, इंद्रदेव भारती, राजेंद्र त्यागी, जयप्रकाश शर्मा, रश्मि अग्रवाल, नीरज सिंघल मौजूदगी में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम से समा बांध दिया। कुमुद कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंध समिति के कमलकांत वालिया और रमाकांत वालिया की उपस्थिति में अतिथियों ने खेलकूद के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें