फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: इलाज के नाम पर तांत्रिक ने युवती से कराया ऐसा काम, मूकदर्शक बने रहे परिजन, वीडियो वायरल

Wed, 24 Jul 2024 04:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनाैर जनपद में नगीना थानाक्षेत्र में एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। बताया गया कि तांत्रिक युवती के परिजनों के सामने ही उसका इलाज करता दिखा।
विज्ञापन
तांत्रिक से कराया इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जनपद में नगीना थाना क्षेत्र में एक युवती का नागिन डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस का दावा है कि इस मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन


शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में  ढोंगी तांत्रिकों का मकड़ जाल तेजी से फैलता जा रहा हैं। बंगाल वालों के नाम से अधिकतर तांत्रिकों ने सड़क किनारे व गांव-देहात में अपनी दुकानें खोल रखी हैं। ऐसा ही एक मामला पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती नागिन डांस करती हुई दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें: UP: नेमप्लेट विवाद पर साध्वी प्राची का विवादित बयान, कहा-पर नाम लिखने में दिक्कत तो हिंदू धर्म अपना लें

विज्ञापन

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो क्षेत्र के ग्राम काजीपुर इम्मा उर्फ काजी गोपीवाला में अपनी दुकान चला रहे एक तांत्रिक के यहां का है। जहां इलाज के नाम पर एक युवती को नागिन डांस कराने का भी दावा किया गया है। 

सवाल यह है कि आज के नए भारत  के आधुनिक युग में जहां विज्ञान दिन- प्रतिदिन नई तरक्की कर रहा है। वहां ऐसे तांत्रिकों की दुकानों  पर इलाज के नाम पर क्षेत्र की भोली-भाली जनता को अगर ठगा जाएगा तो  प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ जाती है।
विज्ञापन

सूत्रों की अगर मानें तो यह ढोंगी तांत्रिक इलाज के नाम पर जनता से मोटी रकम ऐंठ लेते हैं, और इनकी आड़ में झोलाछाप डॉक्टरों का कारोबार भी खूब पनप रहा है। नगर के कई अलग-अलग स्थान पर तथा आसपास के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में  सड़क किनारे इनकी दुकानों को आसानी से देखा जा सकता है।

 सूत्रों का कहना है कि यह ढोंगी तांत्रिक अपनी दुकानों के बाहर बैनर लगाकर उन सभी बीमारी का इलाज किए जाने का दावा करते हुए जनता को भ्रमित करते हैं, जिसकी समस्या से अधिकतर लोग परेशान होते हैं। जिनमें संतान न होना, विवाह न होना, नौकरी न लगना आदि समस्या के इलाज का दावा कर भोली- भाली जनता को अपनी तरफ आकर्षित किया जाता है।

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में आरोपी तांत्रिक को बुलवाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें