फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पांच माह से नहीं मिला मानदेय, धरने पर टंकी ऑपरेटर

विज्ञापन
मंडावली- राहतपुर कंपनी कार्यालय पर धरना देते टंकी ऑपरेटर। संवाद
विज्ञापन
मंडावली। राहतपुर खुर्द में बीटीएल कंपनी कार्यालय पर जल जीवन मिशन से जुड़े जिलेभर के टंकी ऑपरेटर व गार्ड ने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने पांच माह से मानदेय न मिलने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक नजीबाबाद, किरतपुर, धामपुर, नहटौर, कोतवाली, चांदपुर आदि जिलेभर से टंकी ऑपरेटर व गार्ड पर कार्यालय पर एकत्र हुए। कर्मचारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में विनीत कुमार, अरुण कुमार, जितेंद्र सिंह, राजीव कुमार, प्रशांत कुमार आदि धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधक बिजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें पांच माह का मानदेय शीघ्र दिलाए जाने, नियुक्ति पत्र दिए जाने समेत कई मांगों को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें