फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लोगों को आरोग्यता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
चांदपुर में रामलीला मैदान स्थित वेद मंदिर में आयोजित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में योग क? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चांदपुर। वेद मंदिर सत्संग मंडल चांदपुर में आयोजित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के मूल वेद ज्ञान के माध्यम से लोगों को आरोग्यता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को वेद मंदिर में पतंजलि योग समिति, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन व आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में शिविर का शुभारंभ आचार्य राजीव जी, योगाचार्य प्रकाश चंद, अंजू अरोड़ा, जगत शर्मा, राकेश आर्य, राहुल बंसल, रमेश आर्य, गरिमा कौशिक, रेडी भैया, डॉ. दिवाकर भाटिया, कुंवर सैन गौतम, निजामुद्दीन आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर गया। संगीतज्ञ गरिमा कौशिक जिला सोशल मीडिया प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति ने मंत्रोच्चारण कर भजन गाकर योगमय जीवनचर्या के लिए आह्वान किया। शिविर में आचार्य राजीव व प्रकाश चंद्र द्वारा लोगों को पतंजलि व आयुष मंत्रालय द्वारा जारी सामान्य योग अभ्यासक्रम कराया गया।
योगाचार्य प्रकाश चंद्र पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी व आईइनओ संरक्षक चांदपुर द्वारा सूक्ष्म प्राणायाम व प्राकृतिक चिकित्सा विशेष व्याख्यान दिया गया, जिसमें योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के मूल वेद ज्ञान के माध्यम से सभी को आरोग्यता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। सिडियावली से आए नन्हे मुन्ने बच्चों ने योग शिक्षक लोकेंद्र के मार्गदर्शन में रोमांच एवं उत्साह से भरपूर बाल समूह योग प्रदर्शन किया। योग शिक्षक लोकेंद्र द्वारा सूत्र नेती का प्रदर्शन किया गया व इसके लाभ बताए गए। संचालन मानवेंद्र सिंह व गरिमा कौशिक के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भूपेंद्र, अतीक अहमद, श्याम बाबू गुप्ता, दीपक, पप्पी भाई, योगेंद्र, ब्रह्मपाल सिंह, अनुज कुमार, शमशाद सैफी, दानिश शेख, प्रेम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

चांदपुर में रामलीला मैदान स्थित वेद मंदिर में आयोजित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में योग क?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें