फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार परख योजनाओं का ले लाभ : गोपाल अंजान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार परख योजनाओं का ले लाभ : गोपाल अंजान
विज्ञापन

नजीबाबाद। उप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान ने माटीकला प्रशिक्षण लेने वाले युवक-युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उन्होंने सरकार द्वारा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की रोजगार परख योजनाओं का युवाओं से लाभ लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित माटीकला योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण पाने वाले लाभार्थियों को अध्यक्ष गोपाल अंजान ने प्रमाण पत्र दिए। प्राचार्य सोमप्रकाश की उपस्थिति में उपाध्यक्ष गोपाल अंजान ने रोजगार से जुड़ीं योजनाओं की जानकारी दी। कहा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग प्रधानमंत्री रोजगार सृजन के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में करीब 20 हजार लोगों को रोजगार दिलाने का दावा किया। कहा 10 प्रशिक्षण केंद्रों पर विभिन्न जनपदों के करीब सात हजार प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को रोजगार सृजन से जोड़ा गया है। उन्होंने वित्तीय वर्ष में 366 सोलर चरखों और 70 दोना पत्तल मशीनों का वितरण किए जाने की भी जानकारी दी। गोपाल अंजान ने नजीबाबाद कंबल कारखाना सहित प्रदेश की सात बंद कंबल कारखाना इकाईयों को फिर से चालू करने की जानकारी दी। गोपाल अंजान ने भाजपा नेताओं भाजपा के जिलामंत्री राजन टंडन गोल्डी, बलराज त्यागी, विक्रांत चौधरी, राजकुमार प्रजापति, विशाल माहेश्वरी, संजय सैनी, अतुल राजपूत, शिवम चौहान, अरुण राजपूत, संदीप कर्णवाल, रामपाल सिंहा से खादी ग्रामोद्योग विकास योजनाओं का पात्रों को लाभ पहुंचाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें