फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्योहारा थानाध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप, 10 को होगा थाने का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। भाकियू ने स्योहारा थानाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 10 अगस्त को तहसील स्तरीय आंदोलन की घोषणा की है। ग्राम मलकपुर बुडेरन में आयोजित किसान पंचायत में भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों के साथ अन्याय और उत्पीड़न किया जा रहा है। संगठन ने हजारों किसानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं पशुओं के साथ स्योहारा थाने का घेराव करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पंचायत को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि संगठन के निर्णय के अनुसार 10 अगस्त को तहसील धामपुर के हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और पशुओं के साथ स्योहारा थाने का घेराव करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष संजय कुमार व दरोगा राजेश कुमार द्वारा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार और उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में पशुओं के नीचे कीचड़ होने पर किसान यदि अपने खेत से मिट्टी लाता है तो उसके ट्रैक्टर को पकड़कर थाने में खड़ा कर दिया जाता है और किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। साथ ही एक भाकियू कार्यकर्ता के साथ कथित अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग की भी कड़े शब्दों में निंदा की गई। उन्होंने तहसील क्षेत्र के किसानों से 10 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार, विजेंद्र सिंह त्यागी, बंटी कुमार, सुखबीर सिंह, फैयाजुद्दीन, यशपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामअवतार यादव, योगेश ठाकुर, दिनेश कुमार, मारूफ, हरिओम यादव, ब्रह्मपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें