फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सहित दो लोगों में मिले ब्लैक फंगस के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सहित दो लोगों में मिले ब्लैक फंगस के लक्षण
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। दो नेत्र रोगियों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में मिले दोनों रोगियों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के गांव नरावली निवासी सुरेंद्र सिंह का 45 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार कोरोना संक्रमित हुआ था। ठीक होने के बाद उसके नेत्रों की रोशनी धीरे-धीरे कम होने लगी। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने उसके नेत्रों में काले रंग की अतिरिक्त रचना देखी। उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती होने के लिए सलाह दी। परिजन बताते हैं कि नवीन कुमार को जिस समय कोरोना संक्रमण हुआ, उस समय उसे जसपुर में चिकित्सा के लिए ले जाया गया था। ठीक होने के कुछ दिनों बाद नवीन कुमार के नेत्रों की रोशनी कम होने लगी। ऋषिकेश एम्स में उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

दूसरा मामला गांव गुनियाखेड़ी का है जहां दिनेश सिंह की 29 वर्षीय पत्नी रश्मि देवी मधुमेह रोग से पीड़ित है। कुछ दिनों से उसकी एक आंख की रोशनी धीरे धीरे कम होने लगी। निजी चिकित्सकों को दिखाया गया। चिकित्सकों की सलाह के बाद उसके परिजनों ने उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया है। परिजनों के अनुसार एक सप्ताह पूर्व इस महिला की समस्या निवारण के चिकित्सकों द्वारा आंख का ऑपरेशन किया गया है। बीमारी क्या है ये बताया नहीं गया है।
विज्ञापन

हमें नहीं है मरीज की जानकारी: डॉ. खालिद
सामुदायिक चिकित्सा केंद्र प्रभारी डॉ. खालिद अख्तर का कहना है कि क्षेत्र में ब्लैक फंगस के किसी भी मामले की जानकारी नहीं है। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एचएस कालरा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद अत्यधिक स्टेरॉयड लेने के कारण इस तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें