पूर्व राज्यपाल की पोती नुजहत कमाल का निधन
नगीना (बिजनौर)। देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व राज्यपाल हाफिज मोहम्मद इब्राहिम की पोती व पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता स्वर्गीय अजीजुर रहमान की पुत्री नुजहत कमाल (75) का दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। शिक्षाविद परवेज आदिल माही ने बताया की नुजहत कमाल पिछले दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थी। उन्होंने बताया की नुजहत कमाल आईटी कॉलेज लखनऊ से सेवानिवृत्त हुई थी। नगरपालिका के चेयरपर्सन के पति शेख खलीलुर रहमान, कांग्रेसी नेता काजी अरशद मसूद, मुफ्ती मोनिश हुसैन, अरशद प्रिंस, शेख अरशद, परवेज आदिल आदि ने शोक व्यक्त किया है।