फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल
विज्ञापन

नहटौर। सोशल मीडिया पर सट्टेबाजों की वीडियो वायरल करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बस्ती प्रमुख व नगर पालिका के सफाई कर्मचारी को पुलिस व सट्टा खेलने वालों ने पीटकर घायल कर दिया। इससे गुस्साए नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नगर में हड़ताल कर दी। सफाई व्यवस्था चौपट होने से नगर में कूडे़ के ढेर लग गए।
मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी अर्जुन सिंह नगर पालिका में सफाई कर्मचारी है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बस्ती प्रमुख भी है। अर्जुन के मुताबिक कुछ दिन पूर्व उसने नगर में खुलेआम चल रहे सट्टे के कारोबार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी थी। बुधवार को वह नगर पालिका से हाजिरी लगाकर लौट रहा था। इसी दौरान थाने के सिपाही दिनेश चैहल व सोनू कुमार उसे उठाकर थाने ले गए। रास्ते व थाने में दोनों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में पता चलने पर मोहल्ले वासी थाने पहुंचे तो उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

दोनों पुलिसकर्मियों की शिकायत करने वह भाजपा विधायक ओम कुमार के कैंप कार्यालय पर पहुंचा। शिकायत करने के बाद वह वहां से लौट रहा था, इसी दौरान मोहल्ला ईदगाह में सट्टा माफिया उसे उठाकर एक गली में ले गए और उसके साथ जमकर मारपीट की। इसमें वह बुरी घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। सफाई कर्मचारी व संघ के बस्ती प्रमुख के साथ मारपीट होने को लेकर बुधवार खूब हंगामा हुआ। दर्जनों की संख्या में लोग थाने में जमा होकर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह को नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए नगर की सफाई व्यवस्था चौपट कर हड़ताल कर दी। बाद में पालिका अधिशासी अधिकारी के कहने पर सफाई कर्मचारियों ने एकादशी रंग जुलूस के मार्ग पर सफाई की। सफाई व्यवस्था चौपट होने पर अन्य स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें