फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी ओमवेश ने दिया धरना

Tue, 01 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी ओमवेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामन धरना देकर अधिशासी अभियंता का घेराव किया। पंद्रह दिन में समस्याओं का समाधान किए जाने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वामी ओमवेश के नेतृत्व में फीना रोड स्थित अधिशासी अभियंता में कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता का घेराव करके धरने पर बैठा लिया और बिजली समस्याएं बताईं।

महाशय कल्याण सिंह की अध्यक्षता और प्रदेश सचिव कैलाश सिंह लांबा के संचालन में चले धरने में वक्ताओं ने  कहा बोर्ड परीक्षा को देखते हुए शाम छह से 11 बजे तक, सुबह चार से सात बजे तक सहित कम से कम 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने लदूपुरा बिजलीघर को चालू करने, विद्युत विभाग द्वारा घरेलू और नलकूप कनेक्शन के बिल दोगुने कर दिए हैं, बढ़ाए बिल वापस लेने, जर्जर तारों को तुरंत बदलवाने, पुराने और फूंके ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन


इसके अलावा पैजनिया बिजली घर पर तौफापुर और मलपुरा पुुडर पर एसटी लाइन में खराब इंसुलेटर , एंगल और खराब खंभे बदलने, चांदपुर मुहल्ला चाहसंग में पूर्व चेयरमैन शेरबाज पठान के मकान के पास खड़े विद्युत खंभा जो जमीन में गल गया है, उसे बदलने आदि समस्याओं के समाधान कराने की मांग की।

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव गर्ग ने समस्याओं का समाधान पंद्रह दिन में किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया। इसमें हरि सिंह चौहान, धर्मेंद्र तोमर, शकील अहमद, हरगुलाल सिंह कश्यप, नाजिम खान, मुनिदेव सिंह, सोमपाल सिंह, राजपाल सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें