स्वदेशी जागरण मंच समाज को बनाएगा स्वावलंबी
नजीबाबाद। स्वदेशी जागरण मंच स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत रोजगार सृजन के अवसर दिलाएगा।
स्वदेशी जागरण मंच मेरठ के बैनर तले गोविंद नगर कॉलोनी में सरदार परविंदर सिंह के आवास पर स्वावलंबी भारत अभियान संगोष्ठी आयोजित की गई। मंच के क्षेत्रीय संयोजक डॉ.राजीव कुमार ने मंच द्वारा समाज को रोजगार सृजन अवसर दिलाने की मिशन की जानकारी दी। डॉ.राजीव कुमार ने कहा कि रोजगार युक्त समाज निर्माण की शुरूआत 12 दिसंबर को की गई थी। अभियान के अंतर्गत देशभर के 739 जनपदों में रोजगार सृजन केंद्र स्थापित किए गए। नजीबाबाद निवासी पुनीत अग्रवाल को स्वदेशी जागरण मंच का जिला सहसंयोजक मनोनीत किया है।
संगोष्ठी में राहुल तिवारी, राजीव अग्रवाल, पुनीत गोयल, पंकज अग्रवाल, राकेश जुनेजा, हिमांशु राजपूत, धीरज अग्रवाल, कमल सेठी, चंद्रकांत शर्मा, आशीष राजपूत, अवधेश जैन, अंबरीश राजपूत, राजीव टंडन सहित अनेक लोग शामिल हुए।