बिजनौर। ट्रेड शो स्वदेशी मेले में स्थानीय उत्पादकों (उद्यमियों) और कारीगरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। नुमाइश ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेला नौ अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक आयोजित होगा। इस मेले में विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें हस्तशिल्प, हैंडलूम और स्थानीय कला के उत्पाद शामिल होंगे। इससे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।
दीपावली के शुभ अवसर पर स्वदेशी मेला में विशेष आयोजन किया जा रहा है। ट्रेड शो मेले में आने वाले लोगों को स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करने और अपने घरों को स्वदेशी सजावट से सजाने का अवसर मिलेगा। साथ ही, जीएसटी की दरों में कमी का भी आम आदमी लाभ उठा सकते हैं। जनपद के व्यापारी, उद्यमियों को बिक्री का अच्छा प्लेटफार्म रहेगा। इन मेलों में विशेष रूप से वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना से जुड़े सामान भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
n स्वदेशी उत्पादों से सजाएं घर, प्रतिष्ठान : जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि मेल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों, हस्तशिल्प और कारीगरों की मेहनत को पहचान दिलाना है। इस का आयोजन नौ से 18 अक्तूबर तक आयोजित होगा। मेला सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित होगा।