फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सूर्यदेव ने दिए दर्शन, खिले लोगों के चेहरे

Mon, 06 Jan 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार सुबह भी धूप निकल आई। धूप निकलने पर लोगों के चेहरे खिल गए। वहीं, तापमान में बढ़ोतरी हुई। जिससे लोगों को दिन में सर्दी का कम अहसास हुआ।
विज्ञापन

सोमवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। दिन बढ़ने के साथ ही कोहरा छंट गया और सूर्यदेव ने दर्शन दिए। सूर्यदेव के दर्शन पाकर लोगों की सर्दी से राहत मिली। लोग अपने घरों की छतों पर बैठे हुए नजर आए। शीतलहर चलने से लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे। मौसम साफ होने पर बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। दुकानदारों के चेहरे खिल गए। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें