धामपुर क्षेत्र में घने कोहरे के कारण लाइटों को जलाकर गंतव्य को रवाना होते वाहन चालक
- फोटो : DHAMPUR
धामपुर। मंगलार को दिनभर कोहरा छाया रहा और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। घने कोहरे के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन चालक लाइट जलाकर गंतव्य की ओर से जाने को विवश हुए। वाहन चालक रमेश, दिनेश, सलीम नजाकत का कहना है कि नूरपुर से धामपुर की 35 किमी की दूरी एक घंटे में तय करने को विवश होना पड़ा। कोहरा इतना घना था कि दो मीटर दूर का भी नजर नहीं आ रहा था।
उधर लोग ठंड के कारण अलाव से चिपके रहे। पशुपालक पंकज कुमार, अतुल कुमार, सुनील कुमार का कहना है कि ठंड के कारण पशु एक ही स्थान पर पशुशाला में बंधे रहने से बीमार होने लगे हैं। अधिकांश पशुओ को ठंड लगने से निमोनिया हो गया है। वह चारा नहीं खा रहे है। डाक्टरों ने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए गुड़ खिलाने, सरसों का तेल पिलाने, उड़द व बाजरे की खिचड़ी खिलाना बहुत लाभकारी है। पशुओं को ठंड से बचाव के लिए पशुशाला के बाहर अलाव जरूर जलाएं। संवाद