फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटओवर ब्रिज की सर्वे रिपोर्ट मांगी

विज्ञापन
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेल ट्रेक का निरीक्षण करते एडीआरएम। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
फुटओवर ब्रिज की सर्वे रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन

नजीबाबाद। एडीआरएम ने मंडल के रेल अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। एडीआरएम ने रेल संचालन सुरक्षा के अंतर्गत रेलवे ट्रैक, प्वाइंट आदि की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए। मालगोदाम पर फुटओवर ब्रिज निर्माण का मामला भी एडीआरएम के समक्ष उठा।
विज्ञापन

एडीआरएम ओपी मीणा स्पेशल निरीक्षण कार से शनिवार को प्रात: नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सीनियर डीएसओ आरके तायल के साथ जलालाबाद रेलवे क्रॉसिंग तक रेलवे ट्रैक, प्वाइंट, क्रॉसिंग आदि का सुरक्षा की दृष्टि से गंभीरता के साथ निरीक्षण कर तकनीकी बारीकियों का अध्ययन किया। उन्होंने सुरक्षित रेल संचालन के लिए रेलपथ, सिग्नल, कैरिज एंड वैगन रेलकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। एडीईएन डीके शर्मा, पीडब्ल्यूआई धर्मेश कुमार, एसएस जयपाल सिंह के साथ एडीआरएम ने वॉशिंग लाइन, लॉबी, पार्सल ऑफिस सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए सफाई और स्टेशन को सैनिटाइज रखने के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने जनहित में दो दशक से चली आ रही मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर फुटओवर ब्रिज का मामला उठाया। एडीआरएम ने एडीईएन से विस्तृत सर्वे रिपोर्ट, स्टीमेट आदि तैयार कर तत्काल मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें