फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सुरभि सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। पशुपालन विभाग ने डेयरी संचालन में नगर की सुरभि सिंह का राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड के लिए चयन किया है। डेयरी संचालिका सुरभि सिंह को 26 नवंबर को दिल्ली में यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा।
सुभाष नगर निवासी विजय कुमार की पत्नी सुरभि सिंह डेढ़ दशक से डेयरी चला रहीं हैं। पशुपालन विभाग ने पहले प्रदेश और फिर राष्ट्रीय स्तर पर चयन प्रक्रिया के बाद उनकी डेयरी को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे पुरस्कार के लिए चयनित किया है।
विज्ञापन

सुरभि सिंह द्वारा संचालित डेयरी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय गोपाल रत्न प्राप्त करने वाली एक मात्र डेयरी है। राष्ट्रीय स्तर पर पहला पुरस्कार हरियाणा की रेनू सिंह और दूसरा पुरस्कार मध्य प्रदेश के देवेंद्र सिंह को दिया जाएगा है।
विज्ञापन

सुरभि को 26 नवंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राजीव राजन सिंह राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड प्रदान करेंगे। सुरभि सिंह गोवंश सहित करीब 60 पशुओं की डेयरी अपने ससुर मलखान सिंह और बेटे अश्मित के सहयोग से चला रहीं हैं। जिला और प्रदेश स्तर पर सफल डेयरी संचालन के लिए सुरभि पूर्व में सम्मानित हो चुकी हैं।

पूरनपुर क्षेत्र के गांव ढक्काचांट के गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान।स्रोत:प्रदर्शनकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें