बिजनौर। एक गांव निवासी बीएससी की छात्रा शुक्रवार को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं पहुंची। तलाश करने पर परिजनों को मालूम हुआ कि अथर निवासी मुस्तफाबाद बाइक पर बैठाकर उसे बैराज की ओर ले गया। मामले में बहला फुसलाकर ले जाने और झांसा देकर निकाह की साजिश रचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।