फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर और मॉडल प्रतियोगिता में विज्ञान वर्ग की छात्राओं ने धमाल मचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में सुरभि ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन

धामपुर। एसबीडी महिला महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की ओर से मंगलवार को पोस्टर एवं मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में सुरभि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न विषयों वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर सिस्टम, वायु प्रदूषण यंत्र, जल प्रदूषण यंत्र, यूज ऑफ वेस्ट प्लास्टिक सिस्टम, मैथमेटिकल वॉच, फ्री एनर्जी डिवाइस, ग्रीन हाउस प्रभाव, ऐबिड रेन, एटीएम, डैम, फाउंटेन, वाटर प्यूरीफायर, फ्यूचर एंबुलेस, रोबोट कार, यूज ऑफ सोलर पैनल आदि विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। रेशम कीट, गैलवैनो मीटर, सोलर सिस्टम, सेव अर्थ, डीएनए, पादप कोशिका, पैरामिशियम, नैफ्थीनस, वाटर साइकिल आदि विषयों पर पोस्टर बनाए। निर्णायक मंडल के अनुसार मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम राशि, गीतांजलि, योग्यता (रोबोटिक कार), द्वितीय लक्षिता, दीक्षा, दीपांक्षी (वेस्ट प्लास्टिक ट्रीटमेंट), तृतीय सान्या, तन्या, निकेता, आयुषा (रेसिड रेन) रही। दीपिका रानी (रेन वाटर हारवेस्टिंग), फात्मा, जोशना, नायरा, यशी (वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट), (डैम ऑफ टरवाइन) ने सांत्वना स्थान पाया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सुरभि चिकारा, द्वितीय वंशिका शर्मा, तृतीय अंजली सिंह रही। शिवानी, राशी, हिमानी एवं अलीशा ने सांत्वना स्थान पाया। प्रदर्शनी का शिक्षिका नेहा रानी, भावना राजपूत, हेमलता, भावना चौहान, शिखा, ललिता रानी,राहुल कुमार ने अवलोकन किया। सचिव विजय कुमार अग्रवाल,प्राचार्या डा. पूनम चौहान ने शुभारंभ किया।निर्णायक मंडल में फरहाना हाशिम, डा. शांति शर्मा, डा. विमला सिंह और डा. सुरभि शर्मा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें