फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरि सिंह ढिल्लो के जीतने पर समर्थक गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शिक्षक विधायक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा.हरि सिंह ढिल्लो के विजय पताका फहराने पर भाजपाई व उनके समर्थक गदगद हैं। हरि सिंह ढिल्लो बिजनौर जिले में भी काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

शिक्षक विधायक चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था। बृहस्पतिवार को बरेली में मतगणना हुई। जिले में छह हजार 355 वोटर हैं। जिले के वोटरों ने भी चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपाइयों के अलावा तमाम शिक्षक नेता चुनाव में पूरी ताकत के साथ लगे रहे। भाजपा पहली बार यह चुनाव लड़ रही थी। चुनाव में डा.हरि सिंह ढिल्लो की दावेदारी पहले से मजबूत मानी जा रही थी। हरि सिंह ढिल्लो दो साल से चुनाव की तैयारी में जुटे थे। वे एक एक वोटर के पास जाकर अपना वोट पक्का करने में लगे थे। उनके समर्थक बृहस्पतिवार तड़के चार बजे ही बरेली में हुई मतगणना में पहुंच गए थे। शाम साढ़े सात बजे डा.हरि सिंह ढिल्लो के जीतते ही उनके समर्थकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें