फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर पर करें सीएस का समर्थन : सुभाष

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल फ्री नंबर पर करें सीएस का समर्थन : सुभाष
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। भाजपाइयों ने सीएए के समर्थन में जनता से टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल करने की अपील की। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने मिस कॉल कर इस कानून का समर्थन किया।
बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका चौक पर शिविर लगाकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जागरूक किया। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मिकि ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल और मुट्ठी भर लोग इस कानून के प्रति गलत जानकारी देकर उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कानून के समर्थन में भाजपा की ओर से टोल फ्री नंबर 8866288662 जारी किया गया है। इस पर मिस्ड कॉल कर नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन कर सकते हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, संजीव गुप्ता, मंदीप चौधरी, मानव सचदेवा, सुभाष बालियान, नीरज शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश की नीतियाें की दी जानकारी
बढ़ापुर। श्री शिव मंदिर की धर्मशाला में भाजपाइयों ने बैठक नागरिकता संशोधन अधिनियम और अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के मंत्री अरविंद गहलौत व युवा मोर्चा के जिला मंत्री निशांत राठौर ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों एवं नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के संबंध में लोगों को जागरूक किया। इसकी अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने की। संचालन महामंत्री ठाकुर अजयराज सिंह ने किया। बैठक में ठाकुर रामपाल सिंह, डा. रामकुमार सिंह, संजय कर्णवाल, कौशल चौहान, नरेंद्र चौहान, प्रमोद चौहान, भीम सिंह, शेखर चौहान, मोती सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दयालवाला में राममोहन ने किया रात्रि प्रवास
बिजनौर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत मंडावर क्षेत्र के पंचायत दयालवाला में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममोहन अग्रवाल ने गांव में रात्रि प्रवास किया। इस दौरान राममोहन अग्रवाल ने गांव वालों को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। राममोहन अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा जिला कृषि अधिकारी कई किसानों की किसान सम्मान निधि समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। इस अवसर पर जिला मंत्री जितेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, मनोज कुुमार, मोनू कुमार, वरुण राजपूत, हेमेंद्र चौधरी, राकेश चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें